रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद ने जीएम से की मुलाकात
औरंगाबाद, सितम्बर 11 -- काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सांसद ने क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार के साथ महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। सांसद ने स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म के विकास, यात्री शेड, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था और स्टेशन परिसर के उन्नयन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.