मधुबनी, मार्च 22 -- झंझारपुर। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा रेल सुरक्षा और यात्री संरक्षा को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को पोस्ट कमांडर दरभंगा के निर्देशन में आरपीएफ आउटपोस्ट झंझारपुर के अधिकारियों और जवानों ने एक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान झंझारपुर-लौकहा रेलखंड के बीच स्थित कर्णपुर और बटोआ के समीपवर्ती क्षेत्रों में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान आरपीएफ की टीम ने प्रभारी अरबिंद कुमार एवं एएसआई विकास कुमार की अगुवाई में स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों को रेल नियमों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत रूप से पार करना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। युवाओं को रेल क्षेत्र में सेल्फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.