गया, सितम्बर 2 -- गरेल यात्रियों और आम लोगों के साथ अब स्कूली बच्चों को भी रेल कानूनों और सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के गया-कोडरमा और गया-रफीगंज रेल सेक्शन में स्थित स्कूलों से इस विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत आरपीएफ और जीआरपी की टीमें स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को रेल क्षेत्र में अनुशासन, सुरक्षित यात्रा और रेलवे कानूनों के पालन के प्रति जागरूक करेंगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों को छोटी-छोटी लापरवाहियों से होने वाले बड़े हादसों के प्रति सचेत करना है। स्कूलों में बच्चों को बताया जाएगा कि रेलवे ट्रैक पार करना, चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना, ट्रैक के किनारे खड़े होकर ट्रेन पर पत्थर फेंकना अथवा रेल परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध हो सकता है। साथ ही रेलवे परिसर में संदिग्ध...