आगरा, मार्च 20 -- डीआरएम कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्य लोको निरीक्षकों की बैठक हुई। इसका उद्देश्य रनिंग स्टाफ, विशेषकर लोको पायलट्स एवं असिस्टेंट लोको पायलट्स के कार्य व्यवहार, सुरक्षा मानकों एवं संचालन शैली में सुधार लाना और रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित तथा विश्वसनीय बनाना था। मुख्य लोको निरीक्षक मूवमेंट से संबंधित विभिन्न पैरामीटर्स जैसे एम्बुश चेक, सीएमएस (क्रू मैनेजमेंट सिस्टम) में दर्ज क्रू संबंधी असामान्यताएं एवं सुरक्षा खंडवार असामान्यताओं की समीक्षा की गई। इन बिंदुओं पर मुख्य लोको निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ऑपरेशन) पवन कुमार जयंत एवं सहायक मंडल विद्युत अभियंता (ऑपरेशन) जीसी पाल सहित 41 मुख्य लोको निरीक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...