आरा, मई 8 -- कोईलवर, एक संवाददाता। बिहार की ऐतिहासिक धरोहर में शामिल अब्दुल बारी रेल सह सड़क पुल पर इन दिनों खतरा मंडरा रहा है। बालू लदे ट्रैक्टरों की आपाधापी में पुल के किस हिस्से में टक्कर लग जाए, कहना मुश्किल है। ट्रैक्टरों के परिचालन से पुल के रास्ते में कई टन बालू पसरा पड़ा है। इस वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पटना जिले के सोन नदी बालू घाटों से प्रतिदिन बालू लाद हजारों ट्रैक्टर चालक पुराने पुल होकर ही भोजपुर में इंट्री कर रहे हैं। इस तरह चालकों ने अपने ट्रैक्टरों पर ओवरलोड बालू लादकर कोईलवर के रास्ते फोरलेन तक बेखौफ निकल पाने की फुलप्रूफ व्यवस्था कर ली है। हाल के दिनों में इन वाहनों की बढ़ती तादाद भी सड़क दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह बतायी जा रही है। स्थानीय लोग बताते हैं कि रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टरों का परिचालन इस पुल के रास्ते ह...