नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड पहली बार रेल संरक्षा श्रेणी में आने वाले प्वाइंटमैन के पदों पर पूर्व सैनिकों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। रेलवे पांच हजार से अधिक प्वाइंटमैन की भर्ती करेगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार पूरे देश में 5058 प्वाइंटमैन के पदों पर पूर्व सैनिकों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि नियुक्तियां सीधे केंद्र या राज्य सरकारों के पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से की जाएंगी। नियुक्ति से पूर्व उन्हें 24 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में फेल होने पर उन्हें हटा दिया जाएगा। यह नियुक्त फिलहाल 31 दिसंबर, 2026 तक मान्य होगी। इसके बाद बोर्ड की अनुमति से अनुबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है। रेलवे ...