झांसी, जुलाई 23 -- झांसी। झांसी से मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत बदौसा अतर्रा खुरहंड रेल खंड के दोहरीकरण कार्य का दो दिवसीय निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त (उत्तर-पूर्व परिमंडल) प्रणजीव सक्सेना ने किया। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अजीत सिंह यादव, झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार उपस्थित रहे। निरीक्षण में खुरहंड स्टेशन के मध्य रेल खंड का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। रेल पथ, संरक्षा व्यवस्थाओं तथा रेल अवसंरचना देखी। यह भी पढ़ें- डीआएम व आयुक्त ने किया दोहरीकरण का निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...