जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने रेलवे संपत्ति चोरी मामले में मंगलवार को तीन लोगों को पकड़कर जेल भेजा है। सूचना के अनुसार, यार्ड गश्त के दौरान जवानों ने कुछ युवको को लाइन से सामान लेकर जाते थे। इससे जवानों ने घेराबंदी कर तीन आरोपी को पकड़ लिया। इनके पास से रेलवे का सामान भी बरामद होने की सूचना है। इससे पोस्ट में रेलवे एक्ट के तहत चोरी का केस दर्ज हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...