चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- चकधरपुर, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक (आईजी) सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त सौरभ त्रिवेदी ने बुधवार को राउरकेला रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राउरकेला रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट में सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होकर अधिकारियों व जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से चक्रधरपुर रेल मंडल के एक संवेदनशील मंडल है जिसके फलस्वरुप जवानों को हमेशा सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रेलवे की संपति और यात्रियों की सुरक्षा हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिए। हमें अपनी सक्रियता से लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर से राउरकेला के बीच कई संवेदनशील स्टेशन है जहां प्रतिदिन सैकड़ों यात्री ट्रेनें व मालगाड़ियों का परिचालन होता है। यह भी पढ़े...