प्रयागराज, मार्च 27 -- भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सूबेदारगंज स्थित ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) का दौरा किया। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के महाप्रबंधक परिचालन एवं व्यवसाय विकास मन्नू प्रकाश दुबे, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अकांशु गोविल, मयंक राणा सहित अन्य अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को ट्रेन संचालन की बारीकियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने इंटरचेंज प्रोटोकॉल, ट्रेन संचालन व्यवस्था और डीएफसीसीआईएल के ढांचे के बारे में बताया। उत्तर मध्य रेल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने जनसम्पर्क के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...