गाजीपुर, जून 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के सेवित क्षेत्रों के सांसदों और जनप्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेंदु सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने की। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के विभागाध्यक्ष तथा मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी रहे। बैठक में गाजीपुर की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवन्त ने क्षेत्र की रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने जखनिया रेलवे स्टेशन पर मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस के ठहराव, प्लेटफार्म संख्या-2 के पुनर्निर्माण, दोनों प्लेटफार्मों पर पीपी शेल्टर की व्यवस्था, रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण तथा स्टेशन रोड की मरम्मत की मांग उठाई। यह...