नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता अनारक्षित टिकट की बुकिंग के लिए चलने वाले यूटीएस ऐप को रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया है। अब यह टिकट उनके नए ऐप रेल वन पर बनाई जा सकती है। इस ऐप पर अनारक्षित टिकट के साथ ही आरक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट भी बनाने की सुविधा है। इतना ही नहीं रेलगाड़ियों से संबंधित जानकारी और खाने के लिए ऑर्डर देने की सुविधा भी इस ऐप के माध्यम से दी जा रही है। जानकारी के अनुसार रेलगाड़ियों के अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए रेलवे द्वारा यूटीएस ऐप चलाया जा रहा था। इसके माध्यम से प्रतिदिन लाखों टिकटें देशभर में बुक की जाती थी। लेकिन इसमें आरक्षित टिकट बुक करने की सुविधा नहीं थी।इसलिए अब भारतीय रेलवे ने इस माह से यूटीएस ऐप को बंद कर दिया है और उसकी जगह कई अन्य सुविधाओं के साथ रेल वन ऐप शुरु किया है। इस ऐ...