जमशेदपुर, जनवरी 3 -- रेल वन एप से जनरल टिकट बुक करने पर यात्रियों को किराया राशि में 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 14 जनवरी से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू होगी, जो जुलाई तक चलने की उम्मीद है। रेल वन एप के प्रति यात्रियों का रुझान देखकर यूटीएस ऑन मोबाइल सिस्टम भी बंद हो सकता है। इधर, टाटानगर स्टेशन के वाणिज्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को टिकट केंद्र में शिविर लगाकर यात्रियों को रेल वन एप की मदद से टिकट बुक करने के प्रति जागरूक किया। चक्रधरपुर मंडल के आदेश पर शुरू जागरूकता अभियान में स्टेशन के वाणिज्य उपाधीक्षक और मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर समेत अन्य रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। बताया जाता है कि नए रेल वन एप को लेकर मंडल के स्टेशनों पर अभियान जारी है, ताकि लोग काउंटर के बजाय एप से टिकट बुक करें। बताया जाता है कि रेल वन के माध्...