प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। छिवकी रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्तरां के लिए वेंडर नहीं मिल रहे हैं। इस स्टेशन पर 24 घंटे चलने वाले रेस्तरां के लिए उत्तर मध्य रेलवे की ओर से दोबारा टेंडर जारी किया गया है। इसके साथ ही सूबेदारगंज और फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर फूडवैन के लिए टेंडर जारी किया गया है। माघ मेला 2026 से पहले उत्तर मध्य रेलवे ने छिवकी रेलवे स्टेशन पर रेल लोको रेस्तरां शुरू करने की पहल की थी। इसका टेंडर भी जारी हुआ था। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि छिवकी स्टेशन के मुख्य एंट्री गेट के यह रेस्टोरेंट बनेगा, जहां पुराने लोकोमोटिव को रिसाइकल करके माडर्न डिजाइन में तब्दील किया जाएगा। अंदर एसी, बैठने की सुविधा, रेल थीम वाला डेकोर, सबकुछ होगा जो आपको शान-शौकत का एहसास कराएगा। हालांकि किसी न किसी कारण से एनसीआर को एक भी व...