बरेली, फरवरी 27 -- बरेली। उत्तर रेलवे बरेली से तिलहर तक एक नहीं चार क्रॉसिंगों पर रेल पुलों का निर्माण कर रहा है। रेलवे ने तिलहर, कटरा, कसरक और पीतांबरपुर क्रासिंग को बंद कर दिया है। आसपास गांवों एवं कस्बों में रहने वाले लोगों को 15-15 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। कुछ लोग सीधे पटरी से निकल रहे हैं। ऐसे में आरपीएफ ने मीरानपुर कटरा क्रॉसिंग पर अभियान चलाया। लोगों को समझाकर जागरूक भी किया, वहां सात लोगों के खिलाफ रेल एक्ट में कार्रवाई भी की गई। कोर्ट में पेश किया गया। वहां जुर्माना देकर छूटे। आरपीएफ इंस्पेक्टर विनीता कुमारी का कहना है, क्रासिंगों पर ओवरब्रिज बन रहे हैं। इसलिए रेलवे ने तिलहर, कटरा, कसरक और पीतांबरपुर क्रासिंगों को बंद कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...