सीतापुर, दिसम्बर 10 -- सीतापुर, संवाददाता। नैमिषारण्य-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति ने प्राचीनतम तीर्थ नैमिषारण्य को वैश्विक तीर्थ/पर्यटन केन्द्र मथुरा को आपस में रेल द्वारा जोड़े जाने की प्रधानमंत्री और रेलमंत्री से मांग की है। समिति का कहना है कि नैमिषारण्य से हरदोई होकर फर्रुखाबाद तक केवल 112 किमी नयी रेल लाइन बिछा दी जाये। जिससे न केवल नैमिषारण्य एवं मथुरा-वृन्दावन तीर्थ आपस में जुड़ जायेंगें, बल्कि प्रदेश के पांचों वैश्विक तीर्थ एवं पर्यटन केन्द्र भी रेल नेटवर्क से जुडेंगे। साथ ही पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत के राज्यों एवं उनमें विद्यमान तीर्थस्थलों को आवाजाही के लिए एक नया रेल गलियारा मिल जायेगा। नैमिषारण्य मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति के महासचिव अजय पाल सिंह सोमवंशी ने बताया कि इससे पूर्व भी लखनऊ, अयोध्या, हरदोई, मथुरा और आगरा के नागरिकों /...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.