पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर टनकपुर रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। ग्राम पिपरिया आगरू निवासी 24 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र सतेंद्र कुमार दोपहर करीब ढाई बजे घर से रेलवे लाइन के पास स्थित देव स्थान जाने की बात कहकर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिपरिया रेलवे फाटक के पास लाइन पार करते समय वह पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर गुजर रही त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि ओम प्रकाश कुछ समय से बीमार था। उसके पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए थे, जिन्हें सूचना दे दी गई। तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.