गंगापार, दिसम्बर 11 -- उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। अज्ञात परिस्थितियों में रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। मेजा थाना क्षेत्र के सोनाई गांव निवासी दिनेश मिश्र का 28 वर्षीय बेटा अमित मिश्र गुरुवार को सुबह करीब चार बजे किसी काम से घर से बाहर निकला था। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि उंचडीह रेलवे स्टेशन के पास अमित रेल लाइन पर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तब तक अमित की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ था...