श्रावस्ती, मई 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बहराइच खलीलाबाद रेल लाइन के जमीन अधिग्रहण का आधा काम हुआ है। रेल मंत्री ने पूर्व सांसद को पत्र भेज कर जानकारी दी है। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने रेल मंत्री को पत्र भेज कर बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, खलीलाबाद नई रेल लाइन निर्माण के प्रगति के बारे में जानकारी मांगी थी। इस पर रेल मंत्री ने पत्र भेज कर जानकारी दी है कि नई रेल लाइन परियोजना के लिए लगभग 50 फीसदी भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जा चुका है। टेंडरिंग की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नई रेल लाइन परियोजना के भूमि अधिग्रण का 50 फीसदी कार्य पूरापूर्व सांसद का प्रयास पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के कार्यकाल में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिली थी। इसके ल...