समस्तीपुर, जून 25 -- शाहपुर पटोरी। शाहपुर पटोरी-नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के बीच चंदन चौक रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार की शाम रेल लाइन के नीचे एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश बरामद की गई। सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस वहां पहुंची तथा युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की शाम जब आसपास के लोगों को बदबू का आभास हुआ तो लोगों ने रेल लाइन के नीचे फैले जंगल में देखा कि एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश पड़ी है। युवक की उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष आंकी गई है। उसने जींस और शर्ट पहन रखी है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पटोरी थाना को दी। सूचना मिलते ही पटोरी थाना के दारोगा धर्मेंद्र कुमार, एएसआई बीरबल यादव पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...