जमुई, सितम्बर 2 -- झाझा । निज संवाददाता नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) वापस हो और पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की वापसी हो,अपनी उक्त पुरानी मांग पर जोर डालने व कहीं न कहीं रेल महकमे पर दबाव बनाने को ले ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) द्वारा मंगलवार को "ब्लैक डे" मनाया गया। शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित उक्त कार्यक्त्रम के तहत यूनियन कर्मियों द्वारा झाझा स्थित रेलवे पाथ वे (पीडब्ल्यूआई) कार्यालय परिसर में,एनपीएस गो बैक आदि नारे बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया गया। इस तरह का प्रदर्शन जमुई स्टेशन पर भी किए जाने की तस्वीरें सामने आती मिली हैं। झाझा में ईसीआरईयू के सहायक सचिव बसंत कुमार,पंकज कुमार,उत्तम कुमार सिन्हा,कमलकांत,घनश्याम,शाखा सचिव राजेश यादव,राकेश, सुनील,प्रमोद सिंह, रामविलास आदि समेत रेलकर्मी यूनियन के अन्य लोग उपस्थित बताए गए। यह भी...