जमशेदपुर, मई 17 -- जमशेदपुर। रेल यात्री संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को उलीडीह व बर्मामाइंस में दो बैठकें हुईं। 17 से 19 मई तक तीन स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शन पर विचार हुआ। रविवार को साकची गोलचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान होगा, जिसमें विधायक सरयू राय शामिल होंगे। 19 मई को मानगो चौक व बर्मामाइंस में शाम 4 बजे से अभियान चलेगा। संयोजक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में ये आयोजन किए जाएंगे। बैठकों में सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, सतीश सिंह, पप्पू राव, कृष्ण मुरारी, विकास साहनी, मुश्ताक अहमद, संजीव सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...