नई दिल्ली, जुलाई 10 -- IRCTC Beta Website: अगर आप अक्सर IRCTC की वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC जल्द ही अपनी वेबसाइट का Beta Version लॉन्च करने जा रही है। नए पोर्टल का मकसद टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा तेज, आसान और यूजर फ्रेंडली बनाना है। नई वेबसाइट में चार बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। अब टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार Captcha भरने की परेशानी कम होगी। इसके अलावा सभी क्लास में सीट की उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी, जिससे अलग-अलग ऑप्शन देखने में समय नहीं लगेगा। टिकट बुकिंग के स्टेप्स भी कम किए गए हैं और बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सेव किए गए पैसेंजर डिटेल्स का ऑप्शन भी मिलेगा। 1. बार-बार Captcha भरने की परेशानी होगी कम नई वे...