बगहा, मार्च 5 -- नरकटियागंज। हिंस नरकटियागंज जंक्शन पर खड़ी 15216 एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार की दोपहर एक रेल यात्री की तबियत अचानक काफी बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलते ही रेल प्रशासन समेत आरपीएफ व रेल पुलिस ने पहल कर यात्री को रेल अस्पताल में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू कराया। साथ ही इसकी सूचना रेल यात्री के परिजनों को दी। स्टेशन अधीक्षक मो कलीम ने बताया कि यात्री की पहचान चकिया निवासी दिनेश प्रसाद (60) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त यात्री ट्रेन में यात्रा करने के लिए बैठे थे। इसी बीच उनकी तबियत खराब हो गई। श्री कलीम ने बताया कि इलाज के क्रम में पहुंचे उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.