बरेली, सितम्बर 1 -- बरेली। हरियाणा के यमुनानगर से मजूदरी करके बलिया घर जा रहे 45 वर्षीय सुरेंद्र को मौत ने निगल लिया। सोमवार को ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। बरेली जंक्शन पर उतारा गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार को सुरेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार में पत्नी बिंदु, तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार वाले शव लेकर बलिया के थाना भीमपुरा क्षेत्र के सबदलपुर गांव चले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...