पटना, मार्च 6 -- बदमाशों ने पटना जंक्शन पर मैनपुरा निवासी रेल यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया। बाद में शातिरों ने मोबाइल में मौजूद मोबाइल बैंकिंग एप की मदद से उनके खाता से छह लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पटना जंक्शन रेल साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मैनपुरा में रहने वाले पीड़ित यात्रा के लिए चार मार्च को पटना जंक्शन पहुंचे थे। वह प्लेटफार्म तीन पर आए और मगध एक्सप्रेस में सवार हुए। इसी दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने बैग से उनका मोबाइल फोन चुरा लिया। फोन चोरी होने का पता चलने पर पीड़ित ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी और घर जाकर सेविंग अकाउंट बंद करवा दिया। हालांकि उनका करंट अकाउंट ऑनलाइन बंद नहीं हो सका। आईसीआईसीआई बैंक के उनके खाते मोबाइल बैंकिंग एप से जुड़े थे। अगले दिन पीड़ित को पता चला कि शातिरों ने उनके गुगल पे एप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.