रेल यात्रियों से चोरी के दो मोबाइल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
गया, जून 23 -- रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मंगलवार को गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और सीआईबी इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हावड़ा छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे खड़े दो संदिग्ध व्यक्तियों पर सुरक्षा बल की नजर पड़ी। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी मो. साबिर असारी और बोधगया निवासी सुधीर कुमार के रूप में बताई। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सतर्क में गया जंक्शन से दो नाबालिग समेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.