वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन पर गुरुवार को यात्रियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया। प्लेटफार्म नम्बर-आठ पर स्टॉल वेंडर ने कोल्डड्रिंक (शीतल पेय) के निर्धारित 40 रुपये के बजाय 50 रुपये वसूल लिये। प्लेटफार्म नम्बर-दो पर आइसक्रीम विक्रेता द्वारा यात्री से पांच रुपये ज्यादा लिया गया। रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दोनों शिकायतें मिलीं। विभागीय स्तर पर दोनों स्टॉल के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...