रेल यात्रियों को अब पांच रुपये में मिलेगा ठंडा पानी
मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर नई वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। अब यात्रियों मात्र पांच रुपये में एक लीटर ठंडा और शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। पहले यात्रियों को ठंडा पानी खरीदने के लिए करीब 20 रुपये खर्च करने पड़ते थे। गर्मी को देखते हुए एक नम्बर प्लेटफार्म पर वाटरवेंडिंग मशीन लगायी गयी है। इससे ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को सस्ता और ठंडा आरओ का पानी मिलेगा। इसके अलावा दो व तीन नंबर प्लेटफार्म पर भी मशीन लगाई जा चुकी है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि नई व्यवस्था से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि पहले वाटर बूथ पर अक्सर गर्म पानी ही मिलता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.