नई दिल्ली, जून 2 -- भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। ज्यादातर लोग ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब रेलवे से जुड़ा एक नया ऐप RailOne भी चर्चा में है। अब लोग कंफ्यूज हो गये है कि टिकट बुकिंग के लिए आखिर कौन सा ऐप बेहतर है RailOne या फिर IRCTC? ऐसे में सवाल यह है कि कौन सा ऐप आपका समय बचाएगा, किसमें टिकट बुक करना ज्यादा आसान है और आम यात्रियों के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है। टिकट बुक करने से पहले दोनों ऐप्स के बीच का अंतर जानना बेहद जरूरी है, ताकि बाद में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। RailOne की खासियतें RailOne सिर्फ रिजर्व टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं है। इसमें PNR स्टेटस चेक, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, कोच पोजिशन, प्लेटफॉर्म जानकारी, Rail Madad शिकायत सेवा, ...