प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज। रेलवे ने रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना-2026 शुरू की है। इसमें कोई भी अपनी रेल यात्रा से जुड़े अनुभव हिंदी में लिखकर भेज सकता है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय आठ हजार और तृतीय छह हजार रुपये रखा गया है। इसके अलावा पांच लोगों को चार-चार हजार रुपये के प्रेरणा पुरस्कार दिए जाएंगे। लेख 3000 से 3500 शब्दों के बीच होना चाहिए और पूरी तरह मौलिक होना जरूरी है। प्रविष्टियां 31 जुलाई 2026 तक रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली भेजी जा सकती हैं। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की कहानियों के जरिए रेल सेवाओं को और बेहतर बनाना है। यह भी पढ़ें- रेल पुरस्कारों के लिए आवेदन का कोटा बढ़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.