मोतिहारी, अप्रैल 30 -- बंजरिया। आंधी व बारिश के कारण बुधवार को कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ टूटने से यातायात प्रभावित हो गया था । आंधी पानी में बुधवार को रेल यातायात भी कई घंटों के लिए प्रभावित रहा है। खराब मौसम की वजह से कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोकना भी पड़ा था। जिससे यात्रियों को अंधेरी रात में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई ट्रेन आंधी आने के बाद बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर घंटों देरी से पहुंची थी । यह भी पढ़ें- बठिंडा से मालदा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे लेटरेलवे स्टेशन पर स्थिति स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि रात को हुए आंधी पानी में सिंघिया गुमटी 163 पर ओ एच ई तार पर कही से उड़कर प्लास्टिक लटक गया था । जिसे हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी । इसके कारण कुमारबाग जाने वाली...