बेगुसराय, जून 12 -- बेगूसराय कटिहार रेल लाइन के बीच खगड़िया जिले के मानसी थाना के समीप गुरुवार की रात रेल में बैग छिंतई का विरोध करने पर लुटेरों ने 35 वर्षीय गुंजन कुमार देव को सीने में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर रेल पुलिस प्रशासन ने इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जख्मी झारखंड राज्य के गोड्डा निवासी शिव प्रकाश भंडारी का का पुत्र है। वह जमुई जिले में बिजली कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। जबकि उनकी पत्नी सुपौल में एमवीआई के पद पर पोस्टेड है। यह भी पढ़ें- बिहार में चलती ट्रेन में खूनी खेल, लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने इंजीनियर के सीने में दाग दी गोलीघटना का विवरण जख़्मी का रिश्तेदार डॉ अजय कांत ने बताया कि देव कुमार गुंजन जमुई से अपने...