पटना, जनवरी 29 -- भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ ने दानापुर माल गोदाम परिसर में बुधवार को श्रमिक सभा का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चार नई श्रम संहिताओं के अंतर्गत ई-श्रम व्यवस्था अप्रैल 2026 से प्रभावी होने जा रही है। जिससे संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ इसे धरातल पर लागू कराने के लिए पूरे देश में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...