धनबाद, जून 11 -- धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन धनबाद शाखा ने बुधवार को रेलवे ऑफिसर्स क्लब, रांगाटांड़ रेल कॉलोनी सहित अन्य रेल परिसरों में पौधरोपण किया गया। पदाधिकारी और सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर अध्यक्ष प्रिया मिश्र, उपाध्यक्ष अल्पना झा, सचिव मीनाक्षी व शैली आदि उपस्थित थीं। अध्यक्ष ने सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दिलाया। महिला रेल कर्मचारियों के बीच जूट का बैग वितरित किया गया। महिला कर्मियों से अपील की गई कि वे अपने आसपास अधिक-से-अधिक पौधे लगाएं एवं उनकी नियमित देखभाल करें। यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां के नाम हरियाली धरती का हिस्सा : सिद्धार्थ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...