मुंगेर, अगस्त 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों के छूटे और खोए सामान की बरामदगी में रेल मदद सेवा 139 लगातार मददगार साबित हो रही है। इसी क्रम में दिल्ली से किऊल जा रहे यात्री का ट्रेन में छूटा पिट्ठू बैग जमालपुर आरपीएफ पोस्ट की तत्परता से सुरक्षित बरामद कर यात्री को लौटा दिया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल की एस-1 बोगी में सीट संख्या 31 पर यात्रा कर रहे जमुई जिला के लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित भाटिया पंचाचय निवासी कृष्ण देव राम का पुत्र जितेंद्र कुमार किऊल स्टेशन पर उतर रहे थे। ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण उनका पिट्ठू बैग बोगी में ही छूट गया। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद बैग छूटने की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल रेल मदद 139 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।

आरपीएफ की तत्परता शिकायत मिलन...