मुंगेर, जुलाई 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए संचालित रेल मदद-139 सेवा एक बार फिर यात्रियों के भरोसे पर खरी उतरी। आरपीएफ की सतर्कता और रेल मदद पोर्टल पर त्वरित कार्रवाई के कारण ट्रेन में छूट गया एक यात्री का बैग और दो मोबाइल सुरक्षित बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया। इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि यात्री उस्मान अंसारी ट्रेन संख्या 13016 कविगुरु एक्सप्रेस से हावड़ा जा रहे थे। यात्रा के दौरान जल्दबाजी में स्टेशन पर उतरते समय उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया। बैग में दो मोबाइल सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। यात्री ने तत्काल रेल मदद-139 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। और कंट्रोल कार्यालय से संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। ट्रेन के अगले स्ट...