मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वैशाली की सांसद वीणा देवी ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने मुजफ्फरपुर-जुब्बा सहनी रेलखंड पर प्रस्तावित एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) के निर्माण का मामला उठाया। एसएचएस का जल्द निर्माण शुरू करने के लिए तिथि घोषित करने का अनुरोध किया। साथ ही निर्माण शुरू होने तक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।इसके अलावा सांसद ने देवरिया-पाटलिपुत्र डेमू पैसेंजर (75219/75221) का विस्तार करने और परिचालन के समय में संशोधन की आवश्यकता जताई, ताकि छात्रों, किसानों, व्यवसायियों व नौकरीपेशा लोगों को अधिक सुविधा हो सके। सांसद ने मोतीपुर व आसपास की लाखों आबादी का हवाला देते हुए मोतीपुर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की। कहा कि इससे ...