गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी गुरुग्राम की वर्षों पुरानी रेल और यातायात समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक पहल हुई है। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर शहर की दो सबसे बड़ी और लंबित मांगों को उनके समक्ष प्रमुखता से रखा। इस दौरान गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र और स्थानीय विधानसभा के अंतर्गत आने वाले रेल बुनियादी ढांचे और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

राजेंद्रा पार्क और दौलताबाद के लाखों लोगों को मिलेगी राहत विधायक मुकेश शर्मा ने रेल मंत्री को बताया कि राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान स्थानीय निवासियों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है। रोजाना हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, नौकर...