नई दिल्ली, जून 5 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को शकूरबस्ती डिपो में हाइड्रोजन ट्रेन के साथ अत्याधुनिक तकनीकों और मेंटेनेंस सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डिपो के कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ से संवाद किया और वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक और रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को उत्तर रेलवे के तिलक ब्रिज से शकूरबस्ती रेल सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान रेल मंत्री ने शकूरबस्ती में अत्याधुनिक ''रिट्रेक्टेबल ओएचई'' प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर चला हस्ताक्षर अभियान यह तकनीक शेड के भीतर इंजनों और ट्रेनो...