गोंडा, अप्रैल 8 -- गोंडा/करनैलगंज, हिटी। करनैलगंज कस्बे के लोगों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग पर रोजाना जाम की समस्या से जूझ रही अवाम को दो लेन रेल ओवरब्रिज का तोहफा मिला। करनैलगंज कस्बे में बनने जा रहा यह पहला ओवरब्रिज है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण को पत्र लिखकर आरओबी स्वीकृति किए जाने की जानकारी दी है। सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह खुशखबरी साझा की। बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय की औपचारिक स्वीकृति के बाद आरओबी निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी। जानकारों के मुताबिक आरओबी का निर्माण रेल महकमा ही कराएगा। 'हिन्दुस्तान' ने इस मुद्दे को कई बार प्रमुखता से उठाया था। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 282 (स्पेशल) स्थित है। अतिव्यस्त गोंडा-गोरखपुर रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.