हरदोई, फरवरी 5 -- कछौना। कस्बे में बालामऊ जंक्शन की मुख्य रेलवे क्रॉसिंग संख्या 258ए पर जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। एक के बाद एक ट्रेनों की आवाजाही और इंजन शंटिंग के कारण यह क्रॉसिंग अक्सर बंद रहती है। राहगीरों, व्यापारियों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर सांसद मिश्रिख अशोक रावत ने रेल मंत्री को मांगपत्र सौंपा। बालामऊ जंक्शन से सीतापुर, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर व मुरादाबाद रूट पर कई पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों का भी भारी आवागमन रहता है। इसी कारण कस्बे के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग 258 बार-बार बंद रहती है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बालामऊ जंक्शन का कायाकल्प तो हुआ पर सालों से चली आ रही ओवरब्रिज की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। इस क्रासिंग से रेलवेगंज, हथौड़ा रोड, गाजू, सुठेना, तेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.