रेल मंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने छपरा पहुंचेंगे प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त
छपरा, जून 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता। रेल मंत्री के प्रस्तावित 20 जून को आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हो गया है।
सुरक्षा तैयारियाँ सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने और तैयारियों की समीक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आईजी) सत्य प्रकाश शनिवार को छपरा पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर रेलवे सुरक्षा बल की स्थानीय इकाइयों में विशेष गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, आईजी सत्य प्रकाश सबसे पहले रेल मंत्री के आगमन के मद्देनजर बनाए गए सुरक्षा इंतजामों और होल्डिंग एरिया का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण इसके अलावा, छपरा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.