समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- समस्तीपुर, हिसं। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत सभी प्रमुख एनएसजी 2 एवं मध्यम एनएसजी 3 श्रेणी के स्टेशनों सहित मंडल के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद तेज हो गयी है। इसके लिये मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रेल मंडल में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस बाबत पत्र निर्गत कर मान्यता प्राप्त पेशेवर एजेंसियों से फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। इस अभियान के अंतर्गत सभी बड़े एवं मध्यम स्टेशन, लोको शेड, डीजल स्टोर्स डिपो, डिविजनल स्टोर्स डिपो, स्क्रैप डिपो, रेलवे अस्पताल, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एवं मंडल के अन्य प्रमुख संस्थान व कार्यालय शामिल किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सभी विभागों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र, बदले जाएंगे पुरा...