समस्तीपुर, मार्च 6 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने यात्रियों को टिकट लेने में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत रेल मंडल के 5 प्रमुख स्टेशनों पर स्थापित स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के संचालन के लिए सुविधाकर्ता (फैसिलिटेटर) की ठेका आधारित बहाली की जाएगी। इस संबंध में रेल प्रशासन द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। बहाली की यह प्रक्रिया आम नागरिकों के साथ-साथ रिटायर्ड रेल कर्मियों या उनके पुत्रों के लिए एक अच्छा अवसर मानी जा रही है। रेल मंडल के अंतर्गत कुल 5 स्टेशनों पर 15 स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें लगी हुई हैं। इन मशीनों के माध्यम से जनरल टिकट और प्लेटफार्म टिकट लेने वाले यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए कुल 7 सुविधाकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। ये सुविधाकर्ता यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.