जमशेदपुर, जून 30 -- नक्सलियों की आर्थिक नाकेबंदी और दमन विरोधी सप्ताह को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल में ड्रोन से निगरानी हो रही है। वहीं, आरपीएफ जवान नक्सल प्रभावित रेल क्षेत्र में 24 घंटे पैदल लाइन गश्त कर रहे हैं, ताकि नक्सली आर्थिक नाकेबंदी के दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न कर सकें। आरपीएफ लाइन या स्टेशनों को नक्सलियों की हिसंक घटनाओं को रोकने की योजना से ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इससे नक्सलियों के लाइन के आसपास आने की जानकारी रेलवे और आरपीएफ को तत्काल मिल सकेगी। सूचना के अनुसार, नक्सलियों ने 26 जून से 2 जुलाई तक दमन विरोधी सप्ताह और आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की है। आरपीएफ ने चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 25 जून की रात से ड्रोन द्वारा हवाई और पैदल निगरानी बढ़ा दी। हालांकि विरोध सप्ताह को लेकर ...