रेल मंडल के तीनों लोको शेड में होगा एक कैडर सिस्टम
जमशेदपुर, मई 26 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल स्थित तीनों लोको शेड का कैडर अब एक होगा। मंडल रेल प्रशासन इस मुद्दे पर काम कर रहा है। लेकिन रेलवे मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने कहा कि रेलवे की नई पहल से कर्मचारियों की वरीयता पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कैडर एक करने से पूर्व रेलवे को हायर ग्रेड की वैकेंसी को भरना चाहिए। मेंस कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जल्द इस मुद्दे पर चक्रधरपुर के डीआरएम से मिलकर मांगों को रखेगा ताकि तीनों लोगों शेड का कैडर एक होने पर कहीं के भी कर्मचारी के प्रमोशन पर अभी असर नहीं पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.