अयोध्या, मार्च 22 -- बीकापुर, संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर मरुई सहाय सिंह के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर रेल फाटक या अंडरपास की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वर्षों से लंबित मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीणों ने रेल ट्रैक किनारे धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लिए मुख्य रास्ता है, जो शेरपुर पारा बाजार होते हुए प्रयागराज हाईवे से जुड़ता है। लेकिन रेलवे द्वारा क्रॉसिंग के दोनों ओर बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित और असुरक्षित हो गया है। धरने में शामिल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्लिम शेख ने ग्रामीणों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रेल फाटक या अंडरपास का निर्म...