बांका, मई 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले से होकर बहने वाली चांदन नदी पर बने रेलवे पुल के एक दर्जन से अधिक पिलरों को रेलवे द्वारा विशेष तकनीक के जरिए दुरुस्त और मजबूत करने का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। नदी की जलधारा के बीच स्थित कई पिलरों के नीचे वर्षों से लगातार हो रहे अत्यधिक बालू उठाव और तेज बहाव के कारण आधार कमजोर हो गया था। स्थिति यह हो गई थी कि, कुछ पिलरों का बेसमेंट करीब 20 फीट तक हवा में झूलने लगा था। यह भी पढ़ें- लखीसराय: मलिया पुल में दिखी दरार, डीएम ने पुल निर्माण निगम के इंजीनियरों संग किया निरीक्षण्वपूर्ण है यह पुल:पुल की स्थिति की तकनीकी जांच वहीं तकनीकी जांच में मामला गंभीर पाए जाने के बाद रेलवे ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदन नदी में लंबे समय से बड़े पैमाने पर बालू उठाव होता रह...