साहिबगंज, जून 4 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेल पुलिस ने गुरुवार को साहिबगंज रेलखंड से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया । इस दौरान रेल पुलिस के जवानों ने ट्रेनों के सीट के नीचे, शौचालय आदि संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की है। हालांकि इस दौरान किसी भी ट्रेन से शराब बरामद नहीं हुआ है। रेलपुलिस के अनुसार शराब तस्कर, नशाखुरानी गिरोह, चोर उचक्के गिरोह के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। फरक्का एक्सप्रेस, दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी, मालदा पटना आदि ट्रेनों में जांच की गई । मौके पर कई जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...